Search

June 19, 2026 10:01 am

पाकुड़िया में एंटी ड्रग्स अभियान: 37 हजार रुपये का फाइन, बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन चालकों पर कार्रवाई

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार शुक्रवार रात्रि को पाकुड़िया थाना के सामने थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह व पुलिस जवानों ने एंटी ड्रग्स के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई।वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज,ड्राइविंग लाइसेंस , इंस्योरेन्स आदि नहीं मिला वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया। वहीं जानकारी के अनुसार इस वाहन जांच के क्रम में मोटर अधिनियम के तहत बिना लाइसेंस के चार 4 एवं बिना हेलमेट के 17 मोटरसाइकिल चालक का कुल फाईन 37 हजार रुपए का काटा गया। फाइन को लेकर पाकुड़ डीटीओ को पत्राचार किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट के वाहनों का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट का अवश्य प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!