Search

May 12, 2026 12:10 am

पावर स्टेशन के कर्मियों को बंधक बना लाखों रुपए के ट्रांसफार्मर के तार की चोरी कर फरार हुए हथियारबंद लुटेरे।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा पावर सब स्टेशन में बीते रात करीब बीस की संख्या में हर्रवे हथियार से लैस होकर चोर पावर सबस्टेशन में पहले घुसा फिर दो कर्मी को बंधक बनाते हुए लाखों की ट्रास्फार्रमर तार चोरी कर चलते बना ।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते रात पूर्व की भांति दो कर्मी एसबीओ काजल मंडल शिकारीपाडा और मलय मंडल छोटकेंदुआ खाना खाकर सबस्टेशन पर ही विश्राम कर रहे थे । देररात होते ही नकाब पोश करीब बीस के संख्या में हर्रवे हथियार हसुआ , तलवार , साबल आदि लेकर घेराबंदी की दो तार काटते हुए सबस्टेशन में प्रवेश कर गया और उपस्थित काजल मंडल और मलय मंडल को बंधक बना लिया और रस्सी से बांध दिया । फिर सभी चोरो ने आराम से बड़ी ट्रास्फार्रमर में लगे 100 से अधिक नट को खोलते हुए उसमें लगी कीमती तार को बाहर निकाल लिया और करीब चार बजे सुबह फरार हो गया । चोर को जाने के पश्चात कर्मी ने बड़कियारी के बिजली कर्मी सिद्दिक सेख को फोन कर बुलाया तब बंधक बने दोनो कर्मी मुक्त हुए । कर्मी ने घटने की जानकारी बिजली विभाग के एसडीओ गिरीधारी सिंह मुंडा , एक्साइटिंग समीर अंसारी , जेई सुरेन्द्र प्रसाद मुर्मू और पुलिस को दी ।
उधर घटना की सुचना पर थानेदार सन्नी सुप्रभात, एएसआई अनिल कुमार सिंह विपिन कुमार के साथ मौके पर पहुचे और घटने की बावत जानकारी ली । पुलिस उक्त स्थान से हाथ गल्र्स, एक हसुआ , पेचकश आदि बरामद कर घटने की अनुसंधान में जुटी है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!