Search

May 3, 2026 10:35 pm

पाकुड़ स्टेशन परिसर में कलाकारों ने बनाई महादेव की खूबसूरत कलाकृति, शिव भक्तों में उत्साह।

सतनाम सिंह

पाकुड़: सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों का उत्साह चरम पर है। कोई “हर हर महादेव” तो कोई “ॐ नमः शिवाय” और “बोल बम” के नारों के साथ कांवर में जल भरकर महादेव का जलाभिषेक कर रहा है। भारत में शिव भक्तों की कोई कमी नहीं है, बस उनकी श्रद्धा के तरीके अलग-अलग हैं। पाकुड़ स्टेशन के हनुमान मंदिर के ठीक सामने, चार युवक और एक लड़की ने मिलकर महादेव की एक खूबसूरत कलाकृति बनाई है। ये सभी पाकुड़ के निवासी हैं और उन्होंने नीले रंग का उपयोग करके स्टेशन परिसर में यह कलाकृति बनाई है, जो बेहद दर्शनीय और मनमोहक है। सैकड़ों शिव भक्तों ने इस कलाकृति को देखा और पांचों कलाकारों की खूब तारीफ की। इन पांचों कलाकारों के नाम संजीव पंडित, मिथुन गोस्वामी, चांद कुमार, नंदिता गुप्ता, और सुमित कुमार हैं। ये सभी पाकुड़ नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं और इससे पहले भी राम मंदिर की खूबसूरत कलाकृति बना चुके हैं, जिसकी भी खूब तारीफ हुई थी। इन कलाकारों में एक गजब का उत्साह और जज्बा है। वे नैचुरल कलर का उपयोग करके अपने हाथों से ये सारी कलाकृतियाँ बनाते हैं। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे शिव के लिए कुछ बड़ा करने के लिए तत्पर हैं और मौका मिला तो एक दिन पाकुड़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने पाकुड़ वासियों से आशीर्वाद की भी कामना की है।

img 20240811 wa00173253338072318303144

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!