Search

October 15, 2026 1:31 pm

जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हेतु बैठक की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हेतु मंगलवार को हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय पाकुड़िया में अभिभावकों की बैठक मुखिया अनिता सोरेन की अध्यक्षता एवं सचिव निमाई चंद्र बाउरी की उपस्थिति में हुई। बैठक में सीआरपी सह पर्यवेक्षक किशोर कुमार दत्ता द्वारा पुराना विद्यालय प्रबंधन समिति को भंग करते हुए नई कमिटी का गठन हेतु प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव के बाद बैठक में पहले उपस्थित अभिभावकों के बीच से 12 सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद इन 12 सदस्यों के बीच से अध्यक्ष पद के लिए जियाउल अंसारी एवं उपाध्यक्ष के लिए नीलम देवी निर्विरोध चुन ली गई। कमिटी गठन के बाद धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पर्यवेक्षक ने नई कमिटी को उनके दायित्व एवं कार्य के बारे में जानकारी दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!