Search

October 23, 2026 10:33 am

गर्मी के दस्तक देते ही बाजारों में बढ़ी देसी फ्रिज की मांग।

घड़े और सुराही की बढ़ी मांग, मिट्टी के बर्तनों में पानी पीने से कई फायदे।

रिपोर्ट- बजरंग पंडित पाकुड़।

गर्मी के दस्तक देते ही गरीबों के लिए देसी फ्रिज यानी मिट्टी के घड़े की मांग बढ़नी शुरू हो गई है. लोग हटिया और बाजारों से घड़े सुराही खरीदकर घर ले जा रहे हैं. पाकुड़ के हरिणडांगा बाजार, बागानपाड़ा,मारवाडी पट्टी में छोटी मटकियां, घड़े और सुराही की बिक्री काफी मांग बढ़ गई है,घड़े सुराही और मिट्टी के बर्तनों की बिक्री गर्मी के दिनो खूब होती है। पहाड़ी क्षेत्र,दूरदराज के इलाके हो या शहर, हर घर में आपको मटका (घड़ा) जरूर दिखाई देगा।आज भी घर के बड़े बुजुर्ग फ्रिज के बदले घड़े या सुराही का पानी पीना पसंद करते हैं। मिट्टी के बर्तन में रखे पानी के अनगिनत फायदे हैं। यह किफायती और पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

बदलते वक्त में मिट्टी के घड़े की जगह फ्रिज ने ले रखी है,लेकिन सेहत के लिहाज से देखा जाए, तो फ्रिज में पानी सिर्फ ठंडा होता है। लेकिन उसमें मिट्टी के घड़े जितने पोषक तत्व आपको नहीं मिलते हैं। डॉक्टर आयुष कुमार बताते हैं कि कोशिश करें कि गर्मियों में फ्रिज की जगह मिट्टी के घड़े में रखे पानी को पिएं, जिससे कि न सिर्फ आप बीमारियों से बचे रह सकें बल्कि आपका डाइजेशन सिस्टम भी मजबूत हो सके। घड़े के पानी के प्रयोग से गले को फायदा मिलता है क्योंकि इसके सेवन से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक नहीं गिरता है, जबकि फ्रीज के पानी के सेवन से गले की कोशिकाओं का
तापमान अचानक गिर जाता है।

फायदे ही फायदे

प्रोफेसर शैलेश कुमार पाण्डे बताते हैं कि मिट्टी के बने मटके में सूक्ष्म छिद्र होते हैं। ये छिद्र इतने सूक्ष्म होते हैं कि इन्हें नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता। पानी का ठंडा होना वाष्पीकरण की क्रिया पर निर्भर करता है. जितना ज्यादा वाष्पीकरण होगा, उतना ही ज्यादा पानी भी ठंडा होगा। इन सूक्ष्म छिद्रों द्वारा मटके का पानी बाहर निकलता रहता है। गर्मी के कारण पानी वाष्प बन कर उड़ जाता है। वाष्प बनने के लिए गर्मी यह मटके के पानी से है। इस पूरी प्रक्रिया में मटके का तापमान कम हो जाता है और पानी ठंडा रहता है।

क्या है कीमत

वहीं मिट्टी के बर्तनों के विक्रेता राज कुमार पंडित ने बताया कि हरिणडांगा बाजार, बागानपाड़ा,मारवाडी पट्टी पर हमारी मटकों की दुकान है और हमारी दुकान से मटके पूरे कुम्हार के लोग ले जाते हैं। गर्मियों में इसका पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जो शरीर को भी फिट रखता है। फ्रिज का पानी शरीर के लिए नुकसानदायक है, तो वहीं घड़े या सुराही का पानी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हमारे वहां ₹70 से ₹500 तक के घड़े उपलब्ध हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!