सतनाम सिंह
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार के आदेशानुसार माह के प्रत्येक मंगलवार को “ASAL (आपके साथ आपके लिए)” -प्रशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जो सरकार के “आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार” के मूल रूप रेखा के अनुरूप होगा, जिसमें प्रशासन गाँव की ओर पहुँचेगी और योजनाओं में तेजी तथा समस्याओं का निराकरण करेंगे। सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी इस दिन अपने संबंधित प्रखंडों का भ्रमण करेंगे तथा प्रखंड अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं / कार्य का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे यथा- DMFT, अनाबद्ध निधि, लंबित भू-अर्जन, म्यूटेशन कार्य, भूमि हस्तांतरण, आपदा, लंबित सीमांकन कार्य, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा अन्तर्गत संचालित योजनाएँ, 15 वें वित्त एवं धान अधिप्राप्ति के अतिरिक्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जन वितरण प्रणाली दुकानों का भी निरीक्षण करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे तथा स्थल पर निष्पादित किये जाने वाले मामलों को तत्काल निष्पादित करेंगे तथा अग्रसारित किये जाने वाले मामलों को अग्रसारित कर 15 दिनों के अंदर उसके निष्पादन हेतु कार्रवाई करेंगे। मंगलवार को सरकारी अवकाश अथवा जिला/राज्य स्तरीय बैठक रहने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में निरीक्षण एवं अनुश्रवण का कार्य करेंगे। वरीय पदाधिकारी के सहयोग हेतु उनके साथ निम्नरूपेण पदाधिकारी / कर्मी/ कम्प्यूटर ऑपरेटर को सम्बद्ध किया गया है।





