अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रखंड इकाई पाकुड़िया की बैठक प्लस 2 हाई स्कूल पाकुड़िया में प्रखण्ड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी के अध्यक्षता में हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गोस्वामी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनाने में सहायक अध्यापक का अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व संविदा संवाद में वादा किया था कि सरकार बनते ही तीन महीने के भीतर पारा शिक्षकों को वेतनमान देंगे। किंतु आज साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी वेतनमान नही मिला। जिससे सहायक अध्यापकों में काफी रोष है।श्री गोस्वामी ने आगे कहा कि सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य कमिटी द्वारा आह्वान आंदोलन कार्यक्रम दिनांक 20 जुलाई को राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चित कालीन घेराव को सफल बनाने के लिए पाकुड़िया प्रखंड से सभी सहायक अध्यापक राँची कूच करेंगे।आज की बैठक को प्रखंड सचिव मनका मरांडी, कालीन मरांडी ने सम्बोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से शक्ति भगत, दशरथ राय, संजय पान, संतोष भगत, मरशीला हेम्ब्रम,सरोजिनी टुडू, मेरी सन्तो, सुमित्रा सोरेन, विमला सोरेन, विश्वनाथ साह, शिव हांसदा, सन्तोषीला टुडू, संतोषिणी हेम्ब्रम, उर्मिला बास्की,नाथनिएल टुडू, श्यामल घोष आदि दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।





