Search

April 25, 2026 1:22 pm

ऑटो-ई रिक्शा चालकों ने की अजहर इस्लाम को समर्थन देने की घोषणा।

राजकुमार भगत

पाकुड़ में जिला ऑटो ई रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन की रविवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष के हिसाबी राय ने सभी चालकों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को वोट देने और उन्हें विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा में परिवर्तन जरूरी है और इस चुनाव में सभी ऑटो चालक ने पहले मतदान फिर जलपान की बात कही। उधर चालकों की भी कुछ अपनी मांगें है जो स्वास्थ्य में सुधार,शिक्षा के क्षेत्र में विकास,रोजगार के अवसर पैदा करना
पलायन रोकने के लिए कारगर कदम उठाने को लेकर अपनी बातो को रखा।
एसोसिएशन के सचिव अनिकेत गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मोनी कुमार सिंह, भाजपा नेता सुशील शाह, मोहम्मद शब्बीर हुसैन, चंदन व्यास, पप्पू कुमार, अजय रमानी, श्रीराम राम, पिंकू कुमार, बलराम कुमार, शिवा दास, पवन प्रसाद, रवि कुमार, महावीर कुमार, इलियास अंसारी समेत दर्जनों चालकगण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!