Search

May 12, 2026 9:16 am

आयकर की कटौतियों से संबंधित जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया

सतनाम सिंह

इस आयोजित कार्यशाला में आयकर अधिकारी राजेश कुमार ने जिले के पंचायत सचिवों को आयकर के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आयकर अधिकारी राजेश कुमार कहा कि डीडीओ अगर टीडीएस और टीसीएस कटौती करते समय छोटी-छोटी सावधानियां बरतेंगे, तो इससे बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यशाला में उन्होंने बताया गया कि कटौती के लिए टैन नंबर होना बेहद जरूरी है। वेतन से टीडीएस अनुमानित आय पर औसत दर से माह अप्रैल से ही फाइलिंग की जानी चाहिए न कि जनवरी या फरवरी माह में फाइलिंग करनी चाहिए। इसके अलावा आयकर की विभिन्न धाराओं, उपधाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय पी०एम०कुजूर, ज़िला परियोजना प्रबंधक,ई० पंचायत आनंद प्रकाश, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद, सभी कनीय अभियंता ,15वें वित्त आयोग, सभी पंचायतों के पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240626 wa00097407073439815555523

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!