Search

April 20, 2026 11:43 am

सदर अस्पताल में विश्व एड्स दिवस पर मनाया गया जागरूकता कार्यक्रम।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर डालसा प्रभारी सचिव विशाल मांझी के उपस्थित में आज 1 दिसंबर को विश्व एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुवात अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ विशाल मांझी, प्रभारी सिविल सर्जन सह जिला कुष्ठ निo पदाधिकारी, डॉ मनीष कुमार उपाधीक्षक सदर अस्पताल सोनाजोड़ी, डॉ अमित कुमार चिकित्सा पदाधिकारी लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आज के विश्व एड्स दिवस 2024 का थीम सही रास्ते पर चले ,मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार एड्स को समाप्त करने का संकल्प ले।प्रभारी सचिव विशाल मांझी ने विश्व एड्स दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज मे आज भी भेदभाव जैसे कोई पीड़ित है तो काम से निकालने की घटना सामने आती हैं।किसी भी पीड़ित के अधिकार का यदि कोई हनन करता है तो दो माह से लेकर दो साल तक की सजा व एक लाख तक का जुर्माना लग सकता है। इस संदर्भ में डॉ को अपील करते हुए जागरूकता फैलाने को लेकर कहा गया।प्रभारी सिविल सर्जन सह जिला कुष्ठ निo पदाधिकारी डॉ कौशल कुमार सिंह ने इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इस महामारी से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन को समाप्त करने के लिए सभी को प्रेरित करना है।बारी बारी से डॉ अमित कुमार व डॉ मनीष कुमार ने विस्तार पूर्वक सभी उपस्थित लोगों को एड्स से ग्रसित होने के कारण एवं बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभाग की और से जागरूकता पर्ची बांटी गई सही जानकारी व हेल्प के लिए हेल्प लाइन 1097 पर जानकारी से संबंधित पुस्तिका दी गई।मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शिवनारायण प्रसाद, समीर खां जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत, समेत विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

img 20241201 wa00113159338384302510859
img 20241201 wa00125202753093033856268

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!