सतनाम सिंह
पाकुड़ मंडलकारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में किशोर न्याय प्रणाली पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसेल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार ने 18 वर्ष से कम किशोर न्याय प्रणाली पर विशेष रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड द्वारा उन किशोरों को नियंत्रित किया जाता है जिनको क़ानूनी विवाद से टकराव होता है, जबकि बाल कल्याण समिति द्वारा उन किशोरों को नियंत्रित किया जाता है जिन्हें देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता होती है। डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दिन शेख ने कहा कि किशोर न्याय प्रणाली को अधिक उत्तरदायी और समाज की बदलती परिस्थितियों के अनुसार बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा अपराधियों का पुनर्वास और उन्हें दूसरा अवसर प्रदान करना है। लीगल एड डिफेंस काउंसेल सिस्टम के सहायक अजफ़र हुसैन विश्वास और गंगाराम टुडू ने किशोर न्याय प्रणाली की संरचना, प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर न्याय प्रणाली का मुख्य उद्देश्य युवा अपराधियों का पुनर्वास और उन्हें दूसरा अवसर प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसेल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, जेल के प्रशासनिक अधिकारी पीएलवी पिंकी मंडल, उत्पल मंडल और नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।





