Search

August 9, 2026 11:48 am

आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण का किया गया ऑपरेशन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया । साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुल 45 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया । वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर में आये सभी प्रकार के मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई साथ ही टीकाकरण,एएनसी टेस्ट, टीबी स्क्रीनिंग, परामर्श, सिकल सेल एनीमिया सहित कई सेवा दी जा रही है । परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आज कुल 45 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण सफल ऑपरेशन पाकुड़ से पहुंचे डॉ पंकज कुमार विराजी, डॉ अमित कुमार सहित अन्य के द्वारा किया गया । ऑपरेशन के उपरांत महिलाओं को सभी प्रकार का जरूरी दवा व अन्य सामग्री दिया गया। डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है । मौके पर डॉ मंजर आलम, एमपीडब्ल्यू प्रभात दास, बबीता कुमारी, नित्य कुमार पाल, अलख निरंजन, नागेश कुमार, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!