Search

April 30, 2026 4:24 am

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती, भाजपा नेताओं ने की शिरकत।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर आज पाकुड़ नगर के अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय, मुख्य अतिथि शर्मिला रजक और अजीत रविदास शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने समाज में शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखी। आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के लिए समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना की । न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबा साहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। मोदी सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विरासत को संजो कर दिया उचित सम्मान दिया, वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब के योगदान का अपमान किया। पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करती हूं। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास ने कहा कि सामाजिक समरसता के शिल्पकार, संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, बासु मंडल सुशील साह, पवन भगत , युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, संजीव साह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!