राजकुमार भगत
पाकुड़। रमजान के मुबारक महीना में ग्राम पंचायत उदय नारायणपुर ग्राम पंचायत किस्मत कदमसर में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बावधान मुर्मू के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में दोनों पंचायत के लोगों ने भाग लिया । पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बावधान मुर्मू के द्वारा अग्रिम रूप से ईद उल फितर की शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दिया । इस अवसर पर बाबूधन मुर्मू ने कहा की महीनो से रोजेदार रोजा रख रहे हैं। चांद के दीदार के साथ रोजेदारों का रोजा खत्म होगा। ईद भाईचारा को बढ़ावा देता है। सब्र और शांति का पर्व ईद सबके चेहरों पर खुशियां लाती है। मौके पर रकीबुल शेख हनीफ शेख जियाउल शेख शीश मोहम्मद शेख सलीम शेख फिकरुल शेख मोती शेख आदि उपस्थित थे।
Also Read: ग्राम प्रधान की मनमानी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, पद से हटाने की मांग लेकर पहुंचे डीसी कार्यालय






