Search

October 25, 2026 3:12 am

बच्चू रज्जाक ने 14 वी बार रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत कुमारपुरा निवासी 19 वर्षीय रबीना बीबी को डिलीवरी का समय रक्त(ए पॉजिटिव) की कमी के कारण काफी परेशानी हो रही थी। इसीलिए डॉक्टर ने मरीज परिजनों को रक्त चढ़ाने का निर्देश दिया। डॉक्टर के सलाह से परिजन रक्तदाता खोजने लगे लेकिन बहुत खोजबीन करने के बाद भी रक्तदाता नहीं मिला। तभी मरीज के परिजनों ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समहु पाकुड़ से मदद की गुहार लगाई। और कुछ देर बाद समूह के सक्रिय सदस्य बच्चू रज्जाक रक्तदान करने के लिए आगे आए। और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। तभी जाके मरीज का इलाज संभव हो पाया। समय पर रक्त मिलने पर मरीज के परिजनों ने बच्चू और लाइफ सेवियर्स समूह का शुक्रिया अदा किया और बहुत सारी दुआएं दी।
रक्तदाता बच्चू रज्जाक ने कहा कि यह मेरा 14 वी बार रक्तदान और और आगे भी मैं जरूरतमंद के लिए रक्तदान करता रहूंगा।मौके पर समूह के सचिव नाफिसुल आलम ,सक्रिय सदस्य अशफ़ाक आलम और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!