Search

September 27, 2026 11:28 am

पाकुड़ में शिक्षा सुधार को लेकर अभिभावक-शिक्षक संग खास बैठक, पिछड़े छात्रों को मिलेगा नया मौका

पाकुड़: मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कम अंक लाने वाले बच्चों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा प्रयास शुरू किया है। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में कृषि उत्पादन बाजार समिति में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 251 छात्रों के अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए।बैठक में तय किया गया कि जिन बच्चों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, उन्हें पुनः तैयार किया जाएगा। इसके लिए कम्पार्टमेंटल परीक्षा में फॉर्म भरवाने और पढ़ाई पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही बच्चों को रोजाना स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि अगली बार जिले का रिजल्ट शत-प्रतिशत हो सके।उपायुक्त ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ धैर्य रखें और उन्हें निराश न होने दें। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने भी इस प्रयास में सभी का सहयोग मांगा, ताकि हर छात्र-छात्रा अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगाती है। जिले के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशासन की यह योजना काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। अब देखना है कि आगे आने वाली परीक्षाओं में इस योजना का कितना असर देखने को मिलेगा।

img 20250607 wa00404143280977559769182

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!