Search

May 13, 2026 6:33 am

बार ही बेंच की जननी है,आपकी तकलीफ हमारी तकलीफ है, पीडीजे

हमें मिल जुल कर काम करने की जरूरत है- पीडीजे।

स्वराज सिंह

पाकुड। बार एसोशियेशन पाकुड़ के सभागार में मंगलवार की सुबह करीब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश(पीडीजे) शेषनाथ सिंह तथा एसोशियेशन के वकीलों के बीच बैठक हुई। बैठक में कोर्ट के मामलों एवं समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इससे पूर्व सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने पीडीजे को बारी बारी से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।इस दौरान नवागंतुक पीडीजे ने कहा कि यहां बार एवं बैंच आपसी तालमेल से चलेगा। पीडीजे श्री सिंह ने यहां 8 जून को पदभार ग्रहण किया है। बैठक में उनके साथ प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी विशाल मांझी थे। बैठक का संचालन बार के सचिव दीपक कुमार ओझा ने की। बैठक में अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिवेदी ने न्यायालय परिसर शौचालयों में फैली गंदगी का जिक्र किया तथा इसकी साफ सफाई करने की मांग की। उन्होंने यहां न्यायालय परिसर की पेयजल समस्या का भी जिक्र किया। अधिवक्ता जगत नारायण उपाध्याय ने कहा की यह गरीब इलाका है। खासकर गरीबों के मामलों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं अधिवक्ता प्रकाश मिश्रा ने भी फैमिली कोर्ट के कई मुद्दों पर अपना सुझाव रखा।पीडीजे ने अपने संबोधन में न्यायालय परिसर की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां बार एवं बैंच आपसी तालमेल से चलेगा। बार को बेंच की जननी कहा जाता है। आपकी तकलीफ हमारी तकलीफ है,हमें मिल जुल कर काम करने की जरूरत है। और किसी भी तरह की परेशानी हो तो हमें आकर जरूर बताएं उसे ठीक करने की कोशिश जरूर करेंगे और ऐसे हम लोग आगे भी मिलते रहेंगे। बैठक में बार एसोशियेशन के अध्यक्ष मो. मोईउद्दीन, निरंजन घोष, रूहुल अमीन,रंजन कुमार बोस,रज्जन, अंबौज वर्मा, प्रणव चौबे,अनूप ओझा, अजीत रविदास ,राजीव यादव,अजय कुमार सौरभ, जितेंद्र ओझा,मेघनाथ पाल,प्रसंजित चौबे,प्रकाश मिश्रा, सलेहा नाज,राहुल व्यास,राहुल सरकार,स्वराज सिंह समेत अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

img 20240611 wa00105165832819898602344

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!