Search

August 5, 2026 12:52 am

बोल्डर का अवैध परिवहन कर रहे वाहन को बीडीओ व थाना प्रभारी ने किया जप्त, चालक फरार।

पाकुड़िया क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाकुड़िया बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी ने थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ मंगलवार को थाना क्षेत्र के खगाचुआ पहाड़ के पास अवैध बोल्डर का परिवहन करते हुये एक टाटा टरबो वाहन संख्या जे एच 04 एफ 3588 को जप्त किया । बीडीओ ने बताया कि उक्त टाटा टरबो वाहन चालक पुलिस वाहन को देखते ही टाटा टरबो को वहीं छोड़कर भाग गया । अवैध बोल्डर लदा टाटा टरबो पर परिवहन चालान संबंधित कागजात का खोजबीन किया गया परंतु कोई वैध कागजात नही मिला । अवैध बोल्डर लदा टाटा टरबों वाहन को पुलिस बल के सहयोग से जप्त कर पाकुड़िया थाना को सुपुर्द कर दिया गया है । थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ की शिकायत पर चालक एवं मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 09/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!