Search

May 5, 2026 10:28 am

बीडीओ, सीओ ने बैंक ऑफ इंडिया के नवनिर्मित शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।

एस कुमार

बैंक ऑफ इंडिया सोनारपाड़ा शाखा के नवनिर्मित शाखा प्रखंड के गढबाड़ी विमला किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को उद्घाटन किया गया. बैंक ऑफ इंडिया शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, सीआई राजेश कुमार साह व आंचलिक प्रबंधक विकास रंजन पटनायक, उप प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया. जहां बीओआई के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. वही आंचलिक प्रबंधक व उप प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक ऑफ इंडिया सोनारपाड़ा शाखा पश्चिम बंगाल से सटा हुआ था. जिससे महेशपुर के व्यवसायों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. वही विमला किसान सेवा केंद्र के ऑनर बीरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ लॉटरी बाबू के अथक प्रयास के बाद आज उक्त शाखा गढबाड़ी- सिमपुर गांव स्थित नए भवन में शाखा का उद्घाटन किया गया. वही बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया का यह शाखा से क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी. बैंकिंग के लिए अब ग्रामीण अंचल के ग्राहकों को दूरी तय कर महेशपुर बाजार व पाकुड़ जाना नहीं पड़ेगा. मौके पर बीओआई के प्रशांत भारती, सोनू कुमार, अंनत सोरेन, राजीव कुमार व मुखिया मुन्नी मरांडी, व्यवसायिक बीरेंद्र प्रसाद सिंह, दिलीप यादव, राकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, हेमंत दत्ता, रामचन्द्र साह, पिंकू शेख, उज्वल सरकार, दीपक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!