Search

October 8, 2026 10:12 am

बीडीओ ने खनन चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

अब्दुल अंसारी

विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी ने देर रात्रि को थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के साथ पाकुड़िया थाना क्षेत्र के विभिन्न चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने पाकुड़िया थाना के सामने पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर संचालित खनन चेक पोस्ट का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कर्मियों को कहा कि गिट्टी लदे वाहनों का सख्ती से जांच किया जाए। जांच में ओवरलोड या बगैर माइनिंग चालान के परिचालन कर रहे वाहनों को जब्त कर तुरंत उन्हें सूचित किया जाय। इसके बाद बीडीओ ने गणपुरा पहुंचकर वहां संचालित चैकपोस्ट का निरीक्षण किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!