Search

May 16, 2026 6:59 pm

बीडीओ सह अंचल अधिकारी ने बालू का अवैध परिवहन करने पर एक ट्रैक्टर को किया जप्त।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड टास्क फोर्स के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ साईमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार रात्रि को पाकुड़िया गणपुरा सड़क स्थित जटांग खकसा के पास बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया । सीओ साईमन मरांडी ने बताया कि बिना चालान एवं बिना नम्बर का महिन्द्रा 475 डी आई बालू लदा ट्रेक्टर जिसमें बालू अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया है । हालांकि ट्रैक्टर का चालक चकमा देकर फरार हो गया । बालू लोड ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया है । थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 19/24 दर्ज कर मामले पर कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!