बजरंग पंडित
पाकुड़िया बीडीओ सह सीओ साईमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृत्व मे गुरुवार को सिदपुर स्थित आस्था स्थल गरम कुण्ड परिसर का जायजा लिया गया । प्रति वर्ष मकर संक्राती के पावन अवसर पर 14 एवं 15 जनवरी को उक्त स्थल पर भब्य मेले का आयोजन होता है जिसमे झारखण्ड,बंगाल उड़िषा और असम से लाखो की संख्या मे श्रद्धालु पहूँचते है और गरम कुण्ड मे डूबकी लगाकर भगवान शिव की आराधना और पुजन करते है । लम्बी समय से गरम कुण्ड एवं आसपास की परिसर मे गंदगी की अम्बार होने के कारण श्रद्धालुओ की आस्था एवं पवित्रता को देखते हूए बीडीओ श्री मरांडी ने साफ सफाई का निर्देश ग्राम प्रधान को दिया । वहीं गर्म कुंड स्थल पर नवनिर्मित बने सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। । मौके पर जेई मनोज महतो , जेई ओम प्रकाश , एस आई पुनीत गौतम , गॉंव के प्रधान सेकेन सौरेन , लालू अंसारी एवं अन्य मौजूद थे ।






