Search

October 24, 2026 5:45 am

बीडीओ सह सीओ ने गिट्टी लदा 7 हाइवा को जप्त कर किया थाना को सुपुर्द।

पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डाकबंगला मोड़ के पास बुधवार को बीडीओ सह सीओ साईमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिट्टी से लदा 7 हाइवा ट्रकों को जप्त कर पाकुड़िया थाना को सुपुर्द किया है । मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 10 जी सी 4169, बीआर 10 पिसी 4169 , बीआर 10 पिसी 4170 जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर , बीआर10 जीबी 2598 एम एस पिलानिवाला स्टोन वर्कस राधानगर , जेएच 12 के 8428 कैलाश कुमार चितलांगी राधानगर , जे एच 12 जे 2271 , जे एच 15 ए ई 3659 एम एस माँ दुर्गा स्टोन वर्क्स खकसा क्रेशर से पाकुड़िया की ओर गिट्टी लोड कर जा रहे थे उसी दौरान डाकबंगला मोड़ के पास गाड़ी को रोककर चालक से कागजात की मांग किया । बीडीओ साईमन मरांडी ने बताया कि 20 अप्रेल को उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक में निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए यह कार्यवाही किया गया है । ट्रकों में गिट्टी तो लोड किया गया है पर त्रिपाल ढका हुआ नहीं है जिससे ट्रक से उड़ते धूल से लोगों को काफी परेशानी होती है । ट्रक को जप्त कर थाना को सुपुर्द किया गया है । सभी वाहनों में नियम संगत फाइन कर वाहन को छोड़ा जाएगा ।

img 20240424 wa0076475201894671144415

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!