प्रशांत मंडल
Also Read: शहरकोल में युवक चार दिनों से लापता, परिजनों ने खदान में डूबने की जतायी आशंका, नहीं मिला सुराग।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी द्वारा मंगलवार को जोरडीहा एवं बड़ाघघरी पंचायत भवन में अबुवा- आवास योजना के लाभुकों का उन्मुखीकरण किया गया। बीडीओ ने सभी लाभुकों को जानकारी देते हुए कहा कि कैसे आपको अबुवा आवास बनाना है, कितने किस्तों में लाभुकों को आवास का पैसा मिलेगा, आवास का डिजाईन किस प्रकार होगा,अबुवा आवास निर्माण में मनरेगा से लाभुक का कितना रुपया मजदूरी के लिए मिलेगा सहित अन्य जानकारी लाभूक को दिया।साथ ही लाभुकों को आवास जल्द से जल्द पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया। एवं लाभुकों को सख़्त निर्देश दिया गया कि आवास का पैसा किसी भी हाल में अन्य मद में खर्च नहीं करना है। इस मौके पर जोरडीहा पंचायत के मुखिया जोसेफ मालतो,बड़ाघघरी पंचायत के मुखिया मिरु सोरेन, सचिव कमल पहाड़ियां सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




