Search

October 2, 2026 2:48 pm

बीडीओ ने की राशन डीलरों के साथ बैठक, 100 प्रतिशत ई-केवाईसी का दिया निर्देश।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड के राशन डीलरों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान एमओ फकरे आलम भी मौजूद थे. बैठक में एमओ फकरे आलम ने कहा कि सभी राशन कार्डधारीयों का व सदस्यों का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराना है. डीलरों को प्रतिदिन दुकान खोलकर प्रत्येक महीने के राशन का वितरण करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक 100 प्रतिशत ई- केवाईसी करना जरूरी है. जिनका भी ई- केवाईसी छूटा हुआ है. वह डीलर से संपर्क कर अपना केवाईसी करवा लें. वही डीलरों ने प्रज्ञा केंद्र में आधार सुधारने को लेकर लोगों से पैसा वसूलने की शिकायत भी की. जिसमे बीडीओ ने कहा कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी. मौके पर बीडीओ, एमओ के अलावे डीलर अध्यक्ष अशादुल अंसारी, डीलर मिलन शेख, तपन दत्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!