Search

May 5, 2026 12:45 am

बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने प्रखंड के फुलझींझरी एवं राजपोखर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर जलमीनार,विरसा हरित ग्राम योजना,भष्मक,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.बीडीओ ने फुलझींझरी पंचायत में मेहमुबा बेगम और सलीमा बीबी का अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया.वहीं राजपोखर पंचायत के बोलको गांव में कीस्टो मुर्मू का बन रहे सिंचाई कूप निर्माण का निरीक्षण किया.उन्होंने योजनाओं में कार्य को यथा शीघ्र प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया.मौके पर मुखिया अरविंद टुडु,एई रोहित गुप्ता,कनिय अभियंता लालू रविदास,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे.

img 20250522 wa00164163378122524011151
img 20250522 wa00155771753454613249332

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!