Search

October 24, 2026 9:48 am

बीडीओ ने मतदान को लेकर मतदाताओं को किया जागरूक

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बीडीओ टुडू दिलीप ने बाबूपुर स्थित बूथ संख्या 140 में जाकर लोगो को जागरूक किया। बीते चुनाव में इस बूथ में मतदान की स्थिति कम रहने को लेकर प्रशासन द्वारा लोगो को जागरूक की जा रही है। बीडीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर शत प्रतिशत मतदान को लेकर लोगो को जागरूक किया। वही उपस्थित लोगों को मतदान को लेकर शपथ दिलाई गई। इसके बाद बीडीओ ने मतदान केंद्र का भी अवलोकन किया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान को लेकर व्यापक रूप से जागरूक की जा रही है। निर्वाचन में सभी मतदाता मतदान में भागीदारी करे। इसी को लेकर सुदूर क्षेत्रो में भी जाकर मतदाताओं को प्रेरित की जा रही है। इस मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!