राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने गुरुवार को प्रखंड के कई गांवों में जाकर आवास योजनाओ की निरीक्षण किया। जहां अपूर्ण आवासों को लेकर लाभुकों को नोटिश थमाया। बीडीओ ने डांगापाड़ा में जांच के दौरान करीब एक लाख की राशि उठाव के बावजूद आवास योजना अपूर्ण रहने को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की व लाभुकों को नोटिश थमाते हुए सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर आवास योजना पूर्ण करें। अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि वर्ष 2023 -24 व 2024 -25 में 2699 अबुआ आवास योजना की स्वीकृति दी गई थी। इसमे से अभी तक करीब 1658 योजनाए पूर्ण हो चुकी है। वही काफी संख्या में योजनाए पूर्ण होने की स्थिति में है। योजना पूर्ण को लेकर एक लाख की अग्रिम राशि भी लाभुकों को उपलब्ध कराई गई है। इस सम्बंध में बीडीओ ने बताया कि आवास योजनाओ को लेकर सघन रूप से निरीक्षण कार्य की जा रही है। अपूर्ण आवासों को लेकर लाभुकों को नोटिश भी दी जा रही है। इस योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , रविरंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





