Search

May 3, 2026 10:33 pm

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ सभी योग्य महिलाओं तक पहुंचाएं: बीडीओ की अपील

बजरंग पंडित

पाकुड़िया झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के सफल संचालन को लेकर पाकुड़िया प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ सह सीडीपीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत सचिव के साथ एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर कहा की पंचायत वार कैंप में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । सभी पंचायत सचिव अपने पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका से मिलकर लाभुकों का फार्म जमा लें ताकि सभी योग्य महिला लाभुक योजना का लाभ ले सके । वही बीडीओ ने पाकुड़िया एवं मोगलाबांध पंचायत भवन जाकर प्रज्ञा केंद्र संचालक को विशेष ध्यान देने को कहा ताकि कोई भी योग्य महिला आवेदीका आवेदन करने से छूट न जाए साथ ही लाभुकों से कहा की अब आवेदन फॉर्म ऑफलाइन जमा लिया जा रहा है । मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!