Search

September 21, 2026 10:43 pm

विकास योजनाओं को लेकर बीडीओ का स्थल निरक्षण।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने प्रखंड के डोमनगड़िया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना, भष्मक ,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। बीडीओ ने डोमनगड़िया पंचायत अंतर्गत लाभुक बहासुरी बास्की का बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर इसे प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया। मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता,कनिय अभियंता लालू रविदास ,पंचायत के मुखिया सुभाष हेम्ब्रम, पंचायत सचिव , रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!