Search

May 6, 2026 12:57 pm

आलूबेड़ा डकैती मामले में बड़ी कार्रवाई: अमड़ापाड़ा पुलिस ने फरार अभियुक्त मदन मरांडी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल!

अपराधियों को अमड़ापाड़ा पुलिस ने दी सख्त चेतावनी, कहा- सुधर जाएं वरना कानून के हाथों मिलेगी सजा!

अमर भगत

अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में हाल ही में दो महत्वपूर्ण गिरफ्तारियाँ हुई हैं। आलूबेड़ा निवासी प्रधान मुर्मू के घर में पिछले वर्ष हुई डकैती के मामले में फरार अभियुक्त मदन मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता और एसआई मिर्तुंजय कुमार सिंह की टीम ने यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा, बरंनडीहा गाँव में पुलिस ने अहले सुबह नॉन बेलेबल वारंटी निकोलस सोरेन को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराधियों को सुधरने का मौका दिया जा रहा है, लेकिन अगर वे नहीं सुधरते तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, पुलिस हर संभव मदद के लिए तत्पर है। इस प्रकार की घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए ताकि अपराध मुक्त समाज का निर्माण हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!