एस कुमार
उपायुक्त पाकुड के निर्देश पर महेशपुर बाजार और हाथीमारा में सिगरेट और तंबाकू व्यापारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सीओ संजय कुमार सिन्हा और बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने दलबल के साथ कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 200 से 2000 रुपये तक का जुर्माना वसूला गया, जिसकी कुल राशि 3800 रुपये है। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में सिगरेट और तंबाकू की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।





