Search

October 8, 2026 12:03 pm

अवैध रकम की बड़ी बरामदगी, एफएसटी टीम ने 1.72 लाख रुपये किए जप्त।

बजरंग पंडित

मलपहाड़ी ओपी में फाइनेंशियल स्टेटमेंट टीम (FST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,72,900 रुपये बरामद किए। यह रकम पथरघट्टा चेकपोस्ट से जप्त की गई है। FST टीम ने 21 अक्टूबर 2024 को चेकपोस्ट पर चलाए गए अभियान में यह रकम बरामद की। पुलिस ने बताया कि यह रकम अवैध तरीके से इकट्ठा की गई थी। मलपहाड़ी पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग आवश्यक है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!