बजरंग पंडित
Also Read: इशाकपुर में एआइएमआइएम का सदस्यता अभियान तेज, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क के देवपुर- पोडरा गांव के पास बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र के चांद मो. खान अपने बाइक में सवार होकर शहरग्राम की रास्ते महेशपुर की ओर आ रहा था. इसी दरम्यान थाना क्षेत्र के पोडरा गांव के पास एक पेड़ में टकराकर घण्टो सड़क किनारे पड़ा था. वही बुधवार अहले सुबह गश्ती दल के एसआई धनश्याम यादव ने घटना स्थल पहुँचकर शव व बाइक को वाहन में लादकर थाना लायी. जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटने की सूचना दी. सूचना मिलते ही मृतक व्यक्ति के परिजन व आसपास के गांव के लोग महेशपुर थाना में शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. उधर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सोनाजोडी अस्पताल भेज दिया है। उधर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।





