Search

May 6, 2026 2:37 pm

कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया नलहाटी पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर हरिपुर गांव पार कर बड़तल्ला टर्निंग पर सोमवार देर शाम को ओमनी मारुति वेन और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । आस पास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया । मौके पर पाकुड़िया थाना के एस आई अमरजीत मिश्रा पुलिस जवानों के साथ पहुँचकर घायल को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया । जहां डॉ सफिउल ओला ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के घूर्णी गांव के सवाल मड़ैया 45 वर्ष पिता लखन मड़ैया अपने मोटरसाइकिल से पाकुड़िया की ओर आ रहा था और पाकुड़िया से ओमनी मारुति भैन नलहाटी की ओर जा रहा था । हरिपुर गांव पार कर बड़तल्ला के पास टर्निंग में संतुलन बिगड़ने से दोनों का आमने सामने टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गए । डॉ सफिउल ओला ने बताया कि सवाल मड़ैया को माथे पर गंभीर रूप से चोट लगी है बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

img 20240625 wa00448778608967743932450

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!