प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिट्टीपाड़ा में नए प्रधानाचार्य बिमल महतो ने अपना पदभार ग्रहण किए। समिति के सचिव गणेश ठाकुर ने उक्त प्रधानाचार्य को पदभार ग्रहण कराए। पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रधानाचार्य बिमल महतो ने कहा कि मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बेहतर करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।बता दे कि बिमल महतो देवघर जिला के पालोजोरी प्रखंड के हड़तोपा सरस्वती शिशु मंदिर में बतौर प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत थे।





