Search

May 1, 2026 1:47 pm

खरीफ फसलों के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू, 31 अगस्त तक करें आवेदन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के डोमनगड़िया पंचायत अंतर्गत श्रीरामपुर लैंप्स कार्यालय में गुरुवार को लैंप्स के सदस्य सचिव परमेन दास ने लैंप्स कर्मियों के साथ बैठक कर बताया कि खरीफ फसल धान एवं मक्का के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा शुरू हो गया है। फसल बीमा करने का अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। बीमा ऑनलाइन किया जा रहा है,इसके लिए किसानों को जरूरी कागजात के रूप में आधार कार्ड, बैंक पासबुक ,जमीन का करंट रसीद,भूमि प्रमाण पत्र,मुखिया या प्रधान द्वारा प्रमाणित जमीन का वंशावली , एक्टिव मोबाईल नंबर,स्वयं प्रमाणित घोषणा पत्र संलग्न करना जरूरी है। मौके पर लैंप्स अध्यक्ष निरंजन हेंब्रम,मुखिया सुभाष हेंब्रम आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!