Search

May 10, 2026 11:31 am

राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने किया अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल।

जिला ब्यूरो -अमित चौधरी।

साहिबगंज:-राजमहल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी शुरू होने के बाद लोकसभा चुनाव-2024 के तहत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 01 राजमहल लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सातवें और अंतिम चरण में होने वाले राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होने के साथ ही साहिबगंज में उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है नामांकन शुरू होने के बाद राजमहल लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में ताला मरांडी ने अपना नामांकन-पत्र भरा साथ निर्वाची पदाधिकारी हेमंत सती के समक्ष अपना नामांकन-प्रपत्र दाखिल किया ।इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शहर के तमाम महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में आशिर्वाद बाइक रैली निकाल रोड शो किया। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में जिले में स्थित सिदो-कान्हू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामांकन जनसभा को भाजपा के कई दिग्गजों ने, जिसमें झारखंड भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राजमहल विधायक अनंत ओझा समेत कई नेता ने पार्टी के आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । नामांकन जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने की। सभा का संचालन कृपानाथ मंडल ने किया। मौके पर गणेश तिवारी, बजरंगी यादव,रामानंद शाह, सलखु सोरेन,राजीव चौधरी, उज्जवल शाह,चंद्रभान शर्मा सहित हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।WhatsApp Image 2024 05 10 at 22.36.27 7eac5891

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!