Search

July 6, 2026 12:56 am

भाजपा को मजबूत बूथ और समर्पित कार्यकर्ताओं से मिलती है ताकत : अमर कुमार बाउरी

राजकुमार भगत

पाकुड़। भाजपा पाकुड़ जिला की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र दिया। व्याहुत धर्मशाला में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमर कुमार बाउरी ने बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय, सक्रिय जनसंपर्क और सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती से ही भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है।
बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति पर मंथन किया गया। मौके पर भाजपा नेता बबलू भगत, पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता दिनेश विलियम मरांडी, जिला प्रभारी निवास मंडल, मीरा प्रवीण सिंह, दुर्गा मरांडी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने किया।

img 20260629 wa00763328160087192285476
img 20260629 wa00751678421785422799540

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!