Search

June 18, 2026 1:27 pm

बाबूलाल व अमर बाऊरी के पाकुड़ आगमन की तैयारी को लें भाजपा ने की बैठक।

बजरंग पंडित

पाकुड़: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी और प्रतिपक्ष नेता अमर बावरी के पाकुड़ आगमन को लेकर आज भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव समारोह नागरिक अभिनंदन समारोह को लेकर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रतिपक्ष नेता आदरणीय अमर बाबरी नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के द्वारा किया गया। वही 14 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक मठ मंदिर परिसर का सफाई अभियान का शुभारंभ भी 14 तारीख को ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण से प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी के द्वारा प्रारंभ किया जायेगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का समिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद शाह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी युवा मोर्चा प्रभारी अमित कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी सबरी पाल पार्वती देवी रतन भगत,साहब हसदा, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विधान सभा विस्तारक जयप्रकाश यादव, जानू मरांडी वह कई प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे आज के बैठक का संचालन एवं समाप्ति की घोषणा भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के द्वारा किया गया।

img 20240113 wa00465347162646113450925

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!