Search

December 16, 2025 10:47 am

भाजपा महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह किया आयोजन।

समाज को मजबूत बनाना है, तो सबसे पहले महिलाओं को सशक्त बनाना होगा :- सम्पा साहा।

Also Read: E-paper 10-12-2025

बजरंग पंडित

पाकुड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा महिला मोर्चा पाकुड़ जिला द्वारा आयोजित इस महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में वैदिक श्लोक ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ का उल्लेख किया गया। भाजपा ने इस अवसर पर महिलाओं के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में भाजपा महिला मोर्चा कई प्रमुख नेत्री मंच पर उपस्थित रही जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सम्पा साहा ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साबरी पॉल,जिला महामंत्री सरिता मुर्मू,शर्मीला रजक। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली मातृशक्तियों नर्स बहन,सैया दीदियों,महिला शिक्षक,गायत्री परिवार के बहन एवं शिव चर्चा संस्था के बहनों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुछ देकर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा ने बताया कि यदि समाज को मजबूत बनाना है, तो सबसे पहले महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देकर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला आरक्षण, और स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण जैसी पहलें शामिल हैं।
जिला अध्यक्ष साबरी पॉल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक करने का दिन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समानता और न्याय दिलाने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मीरा प्रवीण सिंह ने बताया कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं को समर्पित अपनी योजनाओं के साथ महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे आने का मौका दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्वती रजक,मनोरमा देवी,निधि गुप्ता,तारा गुप्ता,तुलसी,पिंकी,अंबिका देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

img 20250308 wa00377649212151331346758
img 20250308 wa00357696514353050771840

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर