Search

May 12, 2026 9:18 am

भाजपा ने झारखण्ड सरकार के विरूद्ध प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना एंव विरोध प्रदर्शन किया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )भारतीय जनता पार्टी लिट्टीपाड़ा प्रखंड में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया एवं बिचामहल मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार साहा के अध्यक्षता में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड मुख्यालय में जेएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक,बिजली बिल में बढ़ोतरी,डाकिया योजना चावल का नवंबर एवं दिसंबर महीना का बकाया चावल, युवा विरोधी, झारखण्ड सरकार के विरूद्ध एक दिवसीय धरना एंव विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा नेता साहेब हांसदा एवं शिवचरण मालतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान शिव चरण मालतो गठबंधन सरकार पर जम कर बरसे और कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार झारखंड के युवाओं के साथ धोखा दे रहा है। वर्तमान झारखंड सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। इसको युवाओं के भविष्य पर कोई चिंता नहीं है। वहीं भाजपा नेता साहेब हांसदा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में सिर्फ लूट मचा हुआ है। बड़ा ही दुख के बात है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का चावल अप्रैल 2023 से वितरण नहीं हुआ है, डाकिया योजना चावल नवंबर एवं दिसंबर महीना अभी भी चावल बकाया है। लेकिन इस बात की चिंता झारखंड सरकार को नहीं हैं। उन्हें सिर्फ लूटने की चिंता है।प्रखंड कार्यालय में भी बिचोलिया पूरी तरह से हावी है। अधिकारी पीसी पगड़ी के बगैर एक भी कार्य नहीं करते हैं। वर्तमान झारखंड की सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है सिर्फ अपने पार्टी के लोगों से मतलब है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के कारण आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल की हवा खा रहा है।इस धोखेबाज सरकार को आने वाले चुनाव में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। धरना कार्यक्रम प्रभारी किस्टू सोरेन, राजदीप कर्मकार, विसन हेंब्रम,सुनील ठाकुर, राम प्रसाद मंडल, सुमित्रा मरांडी, बनेश्वर सोरेन,नारायण पहाड़िया,जेठा टुडू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!