Search

October 26, 2026 8:31 pm

पुस्तक घोटाला को लेकर भाजपा ने डेरा डालो घेरा डालो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड में पुस्तक घोटाले समेत अन्य कई घोटाले की मुद्दे को लेकर मंगलवार को महेशपुर ब्लाॅक के सामने डेरा डालो घेरा डालो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बीजेपी कार्यकर्ता ने शुरू किया । धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी , शामिल हुए । दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुस्तक घोटाला , 15 वें वित्तिय आयोग से लाखों की अवैध निकासी समेत अन्य मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई करने , और सरकारी राशी का बंदरबांट रोकने की मांग की । मौके पर भाजपा नेता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जबतक निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई नही होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । इस दौरान जिला मंत्री नरेन साह , सुरेन्द्र भगत , बिजय भंडारी ,अमीत अग्रवाल, समेत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!