Search

May 4, 2026 6:29 am

भाजपा का हर घर तिरंगा यात्रा का अभियान,10 अगस्त को होगा आक्रोश प्रदर्शन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला इकाई पाकुड़ द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया।बैठक मे जिला संयोजक हिसाबी राय,सह संयोजक कामेश्वर दास सहित पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी अनुग्राहित प्रसाद साह मीरा प्रवीण सिंह सम्पा साहा मिस्त्री सोरेन डेनियल किस्कु सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मंडल के संयोजक, सह संयोजक मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि तीनों विधानसभा में विधानसभा स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा के रूप में बाइक रैली निकाली जाएगी।जिसमें लिट्टीपाड़ा विधानसभा 11 अगस्त,महेशपुर विधानसभा 12 अगस्त एवं पाकुड़ विधानसभा में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। महिला मोर्चा के द्वारा 11 अगस्त को जिले में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर झारखंड प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे अपराध एवं अत्याचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा 10 अगस्त को जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर महिला मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तदोपरांत मौन प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार साह अरुण चौधरी सदानंद रजवाड़ मनोरंजन सरकार कैलाश सिंह मौजेश टुडु साधन ठाकुर कालिदास मुर्मू नोरेन साहा राजदीप कर्मकार रूपाली सरदार पार्वती देवी पिंकी मंडल सुमित्रा मरांडी नियति साहा देवीधन टुडू साहेब हांसदा शिवचरण मालतो रूपेश भगत सोहन मंडल मोहन मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240807 wa00036151756373441009198

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!