Search

May 3, 2026 3:35 pm

भाजपा का जनसम्पर्क अभियान: लिट्टीपाड़ा विधानसभा में लोगों की समस्याओं से रूबरू है बाबूधन मुर्मू।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा विधानसभा के अंतर्गत डांगापाड़ा पंचायत के श्यामपुर, सावलपुर संगम्हारिया गांव में जनसम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। इस अभियान के दौरान, श्री मुर्मू ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में सामुएल सोरेन, रामसेन, सीताराम साह, सुनील मंगैया, घनश्याम साहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस जनसम्पर्क अभियान का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।

img 20240817 wa00374775366582016497451

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!