इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत कदमपुर गांव मे मंगलवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब असहाय विकलांग के बिच 10 कम्बल का वितरण किया। मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने बताया की सांसद व विधायक के प्रयास से आज गरीबो के बिच ठंड को देखते हुए 10 कम्बल का वितरण किया गया आगे ओर भी कम्बल वितरण करना है।





