Search

May 11, 2026 9:06 am

GRC के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का हुआ गठन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

प्रखंड सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ की अध्यक्षता में GRC के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किए गए। आज के इस गठन कार्यक्रम में सभी सखी मंडल से जुड़ी हुई महिला दीदी को न्याय दिलाने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को बताया गया। महिलाओं के साथ हिंसा और उत्पीड़न की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी के साथ सभी प्रतिनिधि को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दी गई । जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी द्वारा पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि द्वारा पीड़ित महिलाओं को विभागीय द्वारा मिलने वाली सुविधा से संबंधित जानकारी दी। जिला प्रशासन द्वारा भरपूर सहयोग करने की बात कही गई। महिलाओ को सुरक्षा, न्याय, हक मिल सके इसे लेकर सभी प्रतिनिधि ने अपने बातों को रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चदना माल पहाड़िया को CLF की मुख्य प्रतिनिधि दीदीयों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सविता कुमारी (CDPO), स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर गुफराम आलम, अजीत कुमार राय, राजकिशोर यादव, राम उरांव ASI, नीरज कुमार राउत, पिंकी मंडल, मोकमाउल शेख plv (DLSA), अनामिका बोस RCG, श्वेता कुमारी, सारथी कुमारी, मोहन साहा, सबीना यास्मीन, पोलीना मूर्मू, संतोषिणी हेंब्रम, सुदिप्ता मरांडी, जाह्नवी देवी, दुलाली मंडल, सकीना खातुन, इंदू प्रवीण वीवी, शिवली सुनाई, हाजरा खातुन, विसनी देवी, साजिदा वीवी और अन्य सखी मंडल दीदी उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!