Search

May 12, 2026 8:44 pm

प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया स्थित फुटबॉल मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ । फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीपीओ अल्फ्रेड मुर्मू ने फुटबॉल को किक मार कर तथा खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर किया । प्रतियोगिता में कुल छः विद्यालय के छात्र-छात्राओं टीमों की खिलाड़ियों ने भाग लिया,जिनमें अंडर 15 में बन्नोंग्राम एवं चौकिशाल विद्यालय के बालक वर्ग की दो टीम,अंडर 17 में प्लस टू पाकुड़िया एवं बन्नोंग्राम विद्यालय के बालक वर्ग की दो तथा अंडर 17 में बालिका वर्ग बन्नोंग्राम एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झरिया की टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अंडर 17 में बालिका वर्ग की कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झरिया तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम की टीम के बीच खेला गया। जिसमें कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झरिया दो शून्य से विजय रही। वहीं बालक वर्ग अंडर 17 प्लस टू राजकीय कृत उच्च विद्यालय पाकुड़िया और उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम की टीम के बीच खेला गया,जिनमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम की टीम ने तीन एक गोल से विजय हुआ। वहीं बालक वर्ग अंडर 15 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम और उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकीसाल की टीम के बीच हुई रोमांचक मुकाबले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम दो शून्य गोल से विजय प्राप्त किया । प्रतियोगिता के उपरांत उपस्थित शिक्षकों द्वारा सभी विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और कप से पुरस्कृत किया और कहा कि विजेता टीम को जिला स्तर का खेल में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

img 20240619 wa00253012462905720732455

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!