सानू कुमार
महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के कार्यालय कक्ष में शनिवार को बीडीओ की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक आयोजित की गई. बीएलटीएफ की बैठक में मुख्य रूप से आगामी आईआरएस प्रथम चक्र, कालाजर, परिवार नियोजन व नियमित प्रतिरक्षण जैसे कई कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए रणनीति तैयार कर बीडीओ ने सभी विभागों को दिशा निर्देश दिये. मौके पर बीडीओ के अलावे प्रखंड उप प्रमुख नसीमा खातून, सीएचसी प्रभारी सुनील किस्कु, बीएएम शैलेश कुमार, सीडीपीओ सावित्री देवी, महिला पर्यवेक्षिका, शिक्षा व जेएसलपीएस के कर्मी अलावे अन्य उपस्थित थे.




