Search

May 6, 2026 12:09 pm

स्कूल के बच्चों के बीच पुस्तक,एफएनएल कीट,पेन व कंपास का वितरण किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मोंगला बांध में कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार को वर्ग प्रथम से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं को पुस्तक, एफएनएल कीट एवं पेन व कंपास का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोंगला बांध पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका अराधना झा ने संयुक्त रूप से स्कूली छात्र-छात्राओं को पुस्तक सहित अन्य का वितरण किया। प्रधानाध्यापिका अराधना झा ने बताया कि नामांकित 378 छात्र-छात्रा में से आज कुल 226 बच्चों के बीच वर्ग प्रथम से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं को वर्ग के अनुसार पुस्तक, एफएनएल कीट एवं पेन व कंपास का वितरण किया गया है। बाकी बच्चों में भी वितरण किया जाना है। विभाग द्वारा सभी बच्चों के लिए पुस्तक मिल गया है। जो बच्चे नहीं पहुंचे हैं उन बच्चों को विद्यालय पहुंचते ही वितरण कर दिया जाएगा। पुस्तक एफएनएल किट एवं कंपास मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अतिथि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!